जंगपुरा में एक्टिव हुए आप नेता मनीष सिसोदिया, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एक के बाद एक रणनीति पर काम कर रही है। हाल ही में पार्टी ने कई योजनाएं लागू करने की बात कही है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी इस बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए आप को घेर रही है। वहीं, कांग्रेस भी फुल एक्टिव मोड में है।
इसी कड़ी में आप नेता और जंगपुरा से पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सिसोदिया ने निज़ामुद्दीन बस्ती में पदयात्रा और फिर हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह में सबकी खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने कहा, बस्ती के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके सुझावों पर काम करना हमारी प्राथमिकता है। यही विश्वास और साझेदारी हमारी सरकार की ताकत है। साथ मिलकर इस रिश्ते को और मजबूती देंगे और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

आप नेता ने धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित खाटूश्याम जी के जागरण में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा श्याम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से दिल्ली के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद बना रहे।
सिसोदिया ने आगे लिखा- आज जंगपुरा विधानसभा में महिला सम्मान योजना को लेकर पदयात्रा निकाली गई, जो किलोकरी गांव, भगवान नगर, जीवन नगर होते हुए सनलाइट कॉलोनी-2 तक पहुँची। इस दौरान माताओं-बहनों से मिलकर उनकी भावनाओं को करीब से समझने का अवसर मिला।












Click it and Unblock the Notifications