आप नेता इमरान हुसैन ने पूछा, क्या बीजेपी ने ‘मुफ़्त बिजली-पानी दिया?

New Delhi: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महरौली में पदयात्रा की। मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने जंगपुरा इलाके में पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री इमरान हुसैन का जोरदार स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। जगह जगह पर लोगों ने उनका अभिवादन किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली की जनता को सताने का आरोप लगाया।

Imran Hussain

मंत्री इमरान हुसैन ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP की 22 राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी राज्य में बीजेपी सरकार ने केजरीवाल जी की तरह 'मुफ़्त बिजली-पानी दिया हो, मुफ़्त इलाज दिया हो, बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा करवाई हो, महिलाओं को मुफ़्त बस सफ़र की सुविधा दी हो', तो बता दो।

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आरविंद केजरीवाल ने महरौली में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पदयात्रा के संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 साल में इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के लोगों को एक-एक करके जेल में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इनको खूब फटकार लगाई। हम दिल्ली में जो काम कर रहे हैं वो पिछले 75 साल में देश में कहीं नहीं हुए, चाहे शिक्षा के काम ले लो, चाहे अस्पताल के काम ले लो।

आगे उन्होंने कहा, मुझे 2014 की गर्मियां अच्छी तरह से याद हैं 8-8 घंटे के पॉवर कट लगते थे, आज 24 घंटे मुफ़्त बिजली आती है। ये सारे काम रोकना चाहते हैं, क्योंकि जिन 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं अब वहां भी जनता मांग करने लगी है कि जब केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दे सकता है तो तुम क्यों नहीं दे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+