AAP नेता आतिशी का आरोप- सीएम केजरीवाल को मारने की मेट्रो स्टेशन पर लिखी है धमकियां
स्वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले के बीच अब आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल को लेकर भाजप और पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है।
बता दें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद से आप लगातार भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगा रही है। वहीं सोमवार को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बड़ा आरोप लगाया है।

सोमवार को आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल को मारने की धमकी लिखी हुई है।
आतिशी ने ने सीएम केजरीवाल को मिल रही धमकी का आरोप लगाते हुए कुछ फोटो कॉपी भी मीडिया को दिखाई।आतिशी ने आरोप लगाया पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर ये धमकियां लिखी हुई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ अगर कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications