AAP के शेर संजय सिंह की आवाज को दबना नामुमकिन', आतिशी ने कहा- भाजपा चाहे जो कर ले
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए संजय सिंह को कोर्ट लाया गया था। कोर्ट से बाहर निकलते ही संजय सिंह ने मीडिया के सामने पीएम मोदी और अडानी पर तीखा बयान दिया। वहीं संजय सिंह के इस बयान को लेकर AAP नेता आतिशी ने भी भाजपा को घेरा है। उन्होंने संजय सिंह को 'शेर' कहकर संबोधित भी किया है।
दरअसल, शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से सुनवाई के बाद जब संजय सिंह बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया के सामने कहा, "मोदी इंडिया के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं", इस दौरान उन्होंने यह सवाल भी किया कि "अडानी के घोटालों की जांच कब होगी"

वहीं संजय सिंह के इस बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट के जरिये उनका समर्थन करते हुए उन्हें 'शेर' बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि "भाजपा चाहे जो कर ले, AAP के शेर 'संजय सिंह' की आवाज को दबाना नामुमकिन है। कितने जुर्म कर लो पर वो मोदीजी और उनके दोस्तों के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते रहेंगे। मोदीजी,संजय भैया को तो झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया,ये बताइये कि अडानी की जाँच कब करवायेंगे?"
बताते चलें कि संजय सिंह को पहले 5 दिन और फिर 3 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद आज फिर 27 अक्टूबर तक के लिए हिरासत बढ़ा दी गई। हालांकि, सांसद संजय सिंह ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। संजय सिंह ने ईडी के एक्शन को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आप सांसद संजय सिंह की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications