Kejriwal's bungalow: 'LG सर आप सीएम हाउस ले लीजिए लेकिन...' आप विधायक ने सुनाई खरी-खरी
Kejriwal's bungalow: जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर विवाद चल रहा है, उसके बीच आप नेता ने एलजी से अपील की है कि आप अरविंद केजरीवाल का घर ले लीजिए और अपना गरीबखाना उन्हें दे दीजिए

Kejriwal's bungalow: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद के बीच आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को एलजी से अपील की है कि वह केजरीवाल का घर ले लें और अपना घर मुख्यमंत्री को दे दें और इस बहस को खत्म कर दें।
दरअसल अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने सरकारी घर की मरम्मद में 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया और उनपर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि 2013 में केजरीवाल शपथ ली थी कि वह लाल बत्ती की गाड़ी नहीं लेंगे, अतिरिक्त सुरक्षा और सरकारी बंगला नहीं लेंगे। लेकिन उन्होंने वियतनाम मार्बल, महंगे पर्दे, हाई एंड कार्पेट बंगले में लगवाए हैं।
इन आरोपों के बीच प्रियंका कक्ड़ ने ट्वीट करके लिखा, लेफ्टिनेंट गवर्नर सर भाजपा की मीडिया कह रही है कि अऱविंद केजरीवाल जी ने अपने लिए 45 करोड़ का महल बनवाया है। आप ये महल ले लीजिए और अरविंद केजरीवाल जी को अपना गरीब खाना दे दीजिए ताकि बहस जनता के मुद्दों पर हो जाए।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर जहां बड़े आरोप लगाए हैं तो दूसरी तरफ आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ लोग केजरीवाल की कार्पेट, पर्दे, तकिया, कंबल पर चर्चा करने के बहुत इच्छुक हैं।
राघव ने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको 191 करोड़ के हेलीकॉप्टर के बारे में भी बात करनी चाहिए जिसे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने खरीदा था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपए अपने घर की मरम्मत में खर्च किए थे। पीएम मोदी के आईआईटी कार्यक्रम पर एक दिन के खर्च पर चर्चा करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications