मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरेगी AAP, घर-घर जाकर करेगी विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के पीछे की कहानी बताने का निर्देश दिया है।

Arvind Kejriwal Meetings AAP MLA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम को आप विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की। सीएम केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अपने विधायकों के साथ मुलाकात की। इस बैठक में दिल्ली की सियासी हालात पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी। आप घर-घर जाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के पीछे की कहानी बताने का निर्देश दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप नेताओं से घर-घर जाकर अभियान शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनता को पता चल सके कि बीजेपी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जाने से दोनों मंत्रियों को जेल भेज दिया गया है। वे दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल से जलते हैं, इसलिए हमारे दोनों मंत्रियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
Recommended Video

बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं। दिल्ली सरकार के दोनों मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को बडा झटका लगा है। हालांकि, सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना की मंजूरी से दोनों मंत्रियों के विभाग कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को आवंटित किए हैं। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त प्रभार मिला है।
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रोशित है। दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को गंदी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया बेकसूर हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी, इन दो मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग












Click it and Unblock the Notifications