सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी, इन दो मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग
दिल्ली सरकार के मंत्रियों कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी देने के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Delhi News: दिल्ली सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल सरकार ने उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसके बाद कैबिनेट में फेरबदल की बात पूरी तरह से अफवाह साबित हुई। सिसोदिया के वित्त विभाग को मंत्री कैलाश गहलोत को सौंपा गया है। ऐसे में दिल्ली सरकार का बजट इस साल कैलाश गहलोत पेश करेंगे।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी देने के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विभागों का बंटवारा
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद मंत्री कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग दिए गए हैं। जबकि मंत्री राज कुमार आनंद को शिक्षा, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग विभाग दिए गए हैं।
आपको बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपना अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसको सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूर कर लिया था। सिसोदिया ने कथित शराब घोटाले में सीबीआई की हिरासत में लिए जाने के बाद पद छोड़ दिया, जबकि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले 9 महीने से जेल में हैं।
हालांकि ये पहले से ही साफ था कि दोनों पुराने मंत्रियों के विभाग मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को सौंपे जाएंगेे, लेकिन ऐसी खबरें भी सामने आई कि कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। इसके साथ सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नामों की चर्चा तेज हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications