दिल्ली में 10,000 सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रदूषण के खिलाफ लड़ेंगे युद्ध, सीएम आतिशी ने साझा किया प्लान

New Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 10,000 सिविल डिफेंस वालंटियर्स को तैनात करेगी। इन्हें पिछले साल बस मार्शल के रूप में काम करने के दौरान नौकरी से हटा दिया गया था। अब इन्हें दिल्ली में प्रदूषण को कम करने से संबंधित उपायों को लागू करने में लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्हें एमसीडी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, परिवहन विभाग और अन्य टीमों के साथ तैनात किया जाएगा।

आतिशी ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक में प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर शहर में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स और बस मार्शलों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा बेहतर तामलेल स्थापित करने का मकसद प्रदूषण के स्तर को कम करने और प्रभावी निगरानी और टीम की उपलब्धता का लाभ उठाना है।

Atishi Marlena

इस दिन से शुरू होगा वालंटियर्स का रजिसट्रेशन

सीएम ने कहा कि 10,000 सिविल डिफेंस वालंटियर्स का रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अगले चार महीनों के लिए ड्यूटी सौंपी जाएगी। बस मार्शल के रूप में काम कर रहे 10,000 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पिछले साल नवंबर में नौकरी से हटा दिया गया था, जिसे लेकर दिल्ली सरकार चिंतित थी।

ग्रीन वरियर के तौर पर तैनात होंगे डिफेंस वालंटियर्स

उन्होंने कहा कि पहले जिस तरह बस मार्शल बहनों की रक्षा करते थे अब उससे भी अधिक इच्छाशक्ति के साथ सासों की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के साथ सीमाओं पर आने वाली गाड़ियों की चेकिंग के लिए इन वालंटियर्स को लगाया जाएगा।

आगे आतिशी ने कहा, 13 हॉट स्पॉट्स और 27 अन्य प्वाइंट्स पर जहां प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है, वहां MCD के डिप्टी कमिश्नर्स के साथ इन्हें निगरानी के लिए LEVEL जाएगा। इसके अलावा MCD की निगरानी टीम के साथ इन सिविल डिफेंस वालंटियर्स और बस मार्शलों को लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+