बेंगलुरू में विपक्षी बैठक में होगी शामिल AAP, सीएम केजरीवाल भी लेंगे हिस्सा

बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान सामने आया है। आप आदमी पार्टी ने कहा कि हम बेंगलुरू में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे।

आप की नाराजगी दूर

वहीं, इस बीच दिल्ली सरकार को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मिला है। कांग्रेस का साथ मिलते ही आम आदमी पार्टी की नाराजगी दूर हो गई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम विपक्षी बैठक में शामिल होंगे।

बेंगलुरु में विपक्षी बैठक में AAP होगी शामिल

कांग्रेस ने दिया आप को समर्थन

दिल्ली सरकार ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों से केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा था। कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियों ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। कांग्रेस ने कहा था कि इस मसले पर वे मानसून सत्र से पहले अपना रुख स्पष्ट करेंगे। 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार को अपना समर्थन दिया है।

कांग्रेस ने केंद्र के अध्यादेश का किया विरोध

वहीं, इससे पहले आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कांग्रेस से अपील की थी कि वो मानसून सत्र से पहले अपना रुख स्पष्ट करें। इसके कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली सरकार का साथ दिया है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करने की बात कही है। पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने इस विषय में निर्णय ले लिया है। राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली अध्यादेश को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब एक साथ आ गई है।

केंद्र के अध्यादेश के विरोध को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोमवार (17 जुलाई) को विपक्ष की बेंगलुरु में बैठक होगी। जिसमें अरविंद केजीवाल भी शामिल हो सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने एनसीपी, टीएमसी, आरजेडी समेत डीएमके से केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा था, सभी विपक्षी पार्टी प्रमुख ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+