LG की आपत्ति पर आप का पलटवार, कहा- 'PM मोदी के इशारे पर कर रहे काम'

नई दिल्ली,04 अक्टूबर। दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के सक्सेना की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के प्रति '' असम्मान'' प्रकट करने का आरोप लगाया गया था। अब इस पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री इसलिए कार्यक्रम में नहीं शामिल हो पाए, क्योंकि वह गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके अलावा पार्टी ने उपराज्यपाल पर पीएम मोदी के इशारे पर भी काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि ये काम उपराज्यपाल ने पीएम मोदी के इशारे पर किया।

Recommended Video

    गांधी जयंती कार्यक्रम में क्यों नहीं आए Kejriwal, LG की आपत्ति पर AAP का जवाब | वनइंडिया हिंदी*News
    kejariwal

    दरअसल, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजघाट और विजय घाट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल और अन्य मंत्री नहीं उपस्थित हुए थे। इस पर उपराज्यपाल ने अनुपस्थिति को अस्वीकार्य करार दिया था। साथ ही उपराज्यपाल ने केजरीवाल को इसको लेकर एक पत्र भी लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी सहित कई लोग शामिल हुए थे। लेकिन दोनों कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री आए और न ही उनका कोई मंत्री शामिल हुआ ।

    वहीं, उपराज्यपाल के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पिछले कई वर्षों में केजरीवाल हमेशा शामिल हुए हैं। लेकिन इस बार गुजरात में चुनाव प्रचार करने गए थे, यही वजह थी कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। साथ ही आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर पीएम मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

    पार्टी की तरफ से कहा गया है कि दो दिन पहले पीएम मोदी के अहमदाबाद के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली थी। वहीं, केजरीवाल ने गुजरात के एक आदिवासी इलाके में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। यही वजह है कि पीएम मोदी गुस्से में हैं और उनके निर्देश पर उपराज्यपाल ने पत्र लिखा।

    ये भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सच्चाई की राह आसान नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+