Electoral Bond: चुनावी बांड डेटा पर AAP ने भाजपा को घेरा, कहा' ईडी के छापे से जो कंपनियों से...
AAP reaction on Electoral Bond: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 14 मार्च को चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) से संबंधित एक डेटा शेयर किया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनाव आयोग के साथ 12 मार्च को ये डेटा शेयर किया था। जिसको लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को चुनावी बांड डेटा को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री ने कहा कि उन्हें उन कंपनियों से धन मिला है जिन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा था। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को बांड के माध्यम से प्राप्त कुल धन के विवरण का खुलासा करने की भी चुनौती दी।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा "भाजपा को चुनावी बांड के रूप में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में सबसे बड़ा हिस्सा है। बीजेपी यह क्यों नहीं बता रही कि उन्हें कितना फंड मिला है?
आप नेता ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों (दानदाताओं) ने ईडी द्वारा छापेमारी के बाद चुनावी बांड खरीदे। इसका मतलब है कि अपराध की कमाई चुनावी बांड के माध्यम से केंद्र के पास गई है, "
आप नेता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक जिन कंपनियों की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है, उनसे पैसे लेने के लिए भी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
उन्होंने सवाल किया कि "क्या जिन पार्टियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए जांच की गई कंपनियों से पैसे स्वीकार किए उन्हें भी आरोपी माना जाएगा और मामले में जांच की जाएगी?












Click it and Unblock the Notifications