हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता संग पूजा-अर्चना की
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर हिंदू नव वर्ष की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर हवन-पूजन किया एवं प्रभु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान जी से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

केजरीवाल ने इससे पहले दिवाली के मौके पर भी पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली पूजन की तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने लिखा था- परिवार के साथ घर पर दिवाली पूजन किया। मां लक्ष्मी से सभी के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आपके घर में भी मां लक्ष्मी का वास हो। दीपों का ये पर्व सबके लिए मंगलमय हो।












Click it and Unblock the Notifications