'दिल्ली की हवा में सुधार, 2023 में पहुंचा 31 फीसदी', AAP ने बताई कैसी है प्रदूषण की स्थिति
Delhi Pollution: दिल्ली में सर्दी के साथ-साथ दमघोंटू हवा जनता परेशान करती है। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा देती है। लेकिन इस बार दिल्लीवासियों को जहरीली हवा पहले की तरह परेशान नहीं करेगी।
सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदूषण की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ (Priyanka Kakkar ) ने सोमवार को कहा कि इस बार 8 साल में हवा सबसे अच्छी है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 2022 में दिल्ली में वायु गुणवत्ता में 8 फीसदी का और सुधार हुआ। 2023 में यह सुधार 31 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 8 सालों में कोविड काल को छोड़कर दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले साल सबसे अच्छी रही है।
प्रियंका कक्कड़ ने इसी के साथ पर्यावरण मंत्रालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार जारी है, लेकिन हम इससे अभी खुश नहीं है। हमारी सरकार दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में और ज्यादा सुधार के लिए प्रयत्नशील है। इसमें और सुधार की आवश्यकता है।
प्रियंका कक्कड़ ने पंजाब में अपनी पार्टी का हवाला देते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पिछले एक साल से जागरूकता कार्यक्रम चलाए। 4,000 स्वयंसेवक हैं, जो हर जिले में जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि पराली जलाना कितना हानिकारक है।
उन्होंने आगे कहा कि पूसा 44 गुणवत्ता वाले चावल की खेती पर भगवंत मान सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इसमें पानी की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। ईंट भट्टों के लिए 20% धान का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। हम उन किसानों को पुरस्कृत कर रहे हैं जो पराली नहीं जलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications