अरविंद केजरीवाल की बिटिया हर्षिता ने संभव जैन संग रचाई शादी, बेहद खुश नजर आए AAP प्रमुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल 18 अप्रैल 2025 को शादी के बंधन में बंध गई हैं। दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में हर्षिता केजरीवाल ने संभव जैन के संग सात फेरे लिए।
पूर्व सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी की है। पूर्व सीएम की बेटी की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार समेत खास मेहमान ही शामिल हुए।

बता दें शुक्रवार को पहले हर्षिता और संभव जैन की सगाई शंगरीला होटल में हुई जिसमें केवल दोनों परिवारों के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद हर्षिता और संभव ने कपूरथला हाउस में अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए।
हर्षिता की सगाई में पंजाब के सीएम भगवंत मान उनकी पत्नी, मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी समेत अन्य खास और करीबी लोग पहुंचे थे। इस शादी में पूर्व सीएम आतिशी शामिल नहीं हुईं।
20 अप्रैल हो हर्षिता और संभव का होगा रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट के अ20 अप्रैल कोनुसार 20 अप्रैल को हर्षिता केरजीवाल और संभव जैन का रिसेप्शन प्रोग्राम होगा। ये रिसेप्शन कहां होगा इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
क्या करते हैं केजरीवाल के दामाद संभव जैन?
अरविंद केजरीवाल के दामाद एक इंजीनियर हैं और एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के पद पर हैं। संभव जैन और हर्षिता ने चंद महीने पहले एक स्टार्टअप भी शुरू किया है। ये दाेनों पहले से दोस्त हैं और अब शादी के बंधन में बंध कर अब एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं।20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन
हर्षिता केजरीवाल क्या करती हैं?
हर्षिता केजरीवाल दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। 29 साल की हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हर्षिता ने अपनी स्कूली पढ़ाई नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है।
2014 में हर्षिता ने IIT-JEE Advanced एग्जाम में 3,322वीं रैंक की थी। इसके बाद हर्षिता केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और अपने बैच में तीसरी रैंक हासिल की थी। उन्हें पढ़ाई के दौरान ही कई बेहतरीन जॉब के ऑफर मिले। याद रहे स्वयं अरविंद केजरीवाल ने भी आईआईटी खड़गपुर सेकेमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications