दिल्‍ली में आप प्रत्‍याशियों ने किया रोड शो- केजरीवाल ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब है हमारी बारी के लगाए नारे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्‍याशियों ने आज दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में भव्‍य रोड शो किया। आप प्रत्‍यायी सोमनाथ भारती समेत अन्‍य प्रत्‍याशियों के रोड शो में भारी संख्‍या में समर्थकों की भीड़ नजर आई।

सोमनाथ भारती के रोड शो में केजरीवाल ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब है हमारी बारी, जेल का जवाब वोट से नारे लगाते हुए दिल्‍ली के लोगों से वोट की अपील की।

AAP candidates somnath bharti

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती और पश्चिमी दिल्ली सीट से महाबल मिश्रा शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दिल्ली में 25 मई 2024 को छठे चरण में मतदान होगा।

नामांकन के बाद आम आदमी पार्टी के तीनों उम्मीदवार बड़े पैमाने पर रोड शो करेंगे और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रोड शो कर जेल का जवाब वोट से देनें की अपील की। बता दें दिल्‍ली की शराब नीति घोटाले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंद है उनकी गैरमौजूदगी में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार कर रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस ने भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है। कथित तौर पर, नवनियुक्त दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव आप सांसद संजय सिंह के साथ महाबल मिश्रा के साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

वहीं चुनाव आयोम ने कुछ संसोधनों के साथ आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत को मंजूरी दे दी। चुनाव आयोग ने संशोधनों के बाद आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत को मंजूरी दे दी।

महाबल मिश्रा भाजपा के कमलजीत सहरावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कुलदीप कुमार का मुकाबला दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सांसद मनोज तिवारी से होगा। वहीं दिल्‍ली की तीसरी हॉट सीट नई दिल्ली सीट पर सोमनाथ भारती का मुकाबला पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+