CBI पूछताछ के दौरान सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर, AAP ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की पूछताछ के दौरान आम आदमी पार्टी ने इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई है। जिसमें पार्टी की ओर के अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

AAP calls emergency meeting

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति में संलिप्तता को लेकर जांच कर रही है। सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय में बुलाया गया। जहां उसने पूछताछ चल रही है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने सीएम की गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त करते हुए एक अपात बैठक शुरू की है, जो आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय की अध्यक्षता में हो रही है। पार्टी सूत्रों ने आशंका व्यक्त की है कि जांच एजेंसी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

आम आदमी पार्टी की रविवार को हो रही इमर्जेंसी मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले इकबाल भी मौजूद हैं। इसके अलावा 'आप' के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव व अन्य नेता भी इस अहम बैठक में शामिल हो रहे हैं। मीटिंग आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने बुलाई है।

'आप' की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ चल रही है। सीएम केजरीवाल ने रविवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद वे केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए सीबीआई हेडक्वॉर्टर रवाना हुए।

वहीं आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा सीएम केजरीवाल से पूछताछ किए जाने का आप विरोध कर रही है। आप नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह सहित कई आप नेताओं व अन्य को दिल्ली पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया।

हालांकि इस दौरान आप नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमककर नारेबाजी की। राघव चढ्ढा केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल फोबिया से पीड़ित है। उन्होंने कहा, "सीएम केजरीवाल के डर के कारण बीजेपी इस तरह की हरकत पर उतर आई है। यह कायराना हरकत है। हमें जेल से डर नहीं लगता।"

वहीं सीबीई मुख्यालय जाने से पहले रविवार सुबह जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने (CBI) आज मुझे बुलाया है और मैं जरूर जाऊंगा। वे बहुत ताकतवर हैं, वे किसी को भी जेल भेज सकते हैं। अगर भाजपा ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तो सीबीआई स्पष्ट रूप से उनके निर्देशों का पालन करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+