पंजाब: आम आदमी पार्टी ने फिर दोहराया अपना वादा, विधानसभा चुनाव से पहले घोषित करेंगे CM कैंडिडेट
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री को लेकर अपना वादा दोहराया है। दरअसल, पार्टी ने कहा है कि चुनाव से पहले हम मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर देंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा है कि संभावित सीएम कैंडिडेट पंजाबी ही होगा और इसकी घोषणा चुनाव से पहले ही कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पंजाब में 2022 के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियां राज्य में अभी से चल रही हैं। आम आदमी पार्टी अभी से गली-गली में जाकर चुनाव प्रचार कर रही है।

किसानों का गला घोंट रही है सरकार- भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार कृषि कानूनों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के कारण किसानों को परेशान करने की रणनीति तैयार कर रही है। यही वजह है कि किसानों की फसलों की खरीद के नियमों को सख्त किया जा रहा है। मान ने कहा कि एफसीआई के नए खरीद नियमों से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने ओराप लगाया कि मोदी सरकार किसानों का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications