Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज आंधी-तूफान की आशंका,घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें मौसम अपडेट

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश ने आफत पैदा की हुई है, मार्च महीने में मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों को दुखी और परेशान कर दिया है।

Delhi Weather Updates

जिसकी वजह से दिल्ली में एक बार फिर से सर्दी वापस आ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ओले गिरने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

आज दिल्ली में आंधी-तूफान की आशंका

भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है। आज यहां पर आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। आज राजधानी में बारिश होने की संभावना है और यहां पर 30-40 किमी की गति से तेज हवाएं चलने की भी आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में पूरे दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज यहां पर अधिकम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बारिश के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है

हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 211 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 215 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 226 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 234 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -212 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -215AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम ड्राई बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+