Aaj ka Mausam: धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, नहीं कम हो रहा प्रदूषण, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली की सुबह आज भी धुंध के साथ हुई है, हालांकि हालात गुरुवार से पहले से थोड़ी बेहतर है लेकिन आकाश में स्मोग की परत छाई हुई है।

आनंद विहार, जहांगरपुरी और विवेक विहार का AQI आज भी 300 से ज्यादा ही है। आईएमजी के मुताबिक पारा गिरने से स्थिति नाजुक हुई है और आने वाले वक्त में ये और ज्यादा हो सकता है।

Aaj ka Mausam

वैसे दिल्ली के रात के तापमान में तो गिरावट देखी गई है और तड़के सुबह बाहर निकलने पर लोगों को सिहरन महसूस होने लग गई है। अगर आज के मौसम की बात करें को आज यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। दिवाली के बाद यहां पर पारा तेजी से गिरने की उम्मीद है।

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब है

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) पिछले काफी दिनों से खराब है, जिसने लोगों की चिंता में इजाफा किया है। कई जगहों पर AQI 300 से पार चल रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 363 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 387 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 389 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 396 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -379 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -381 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

पश्चिमी बिहार में हल्की बारिश के आसार

यूपी और बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। गुजरात-राजस्थान , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में भी मौसम साफ ना हुआ तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम गीला रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बरसात हो सकती है।

चक्रवात 'दाना' की वजह से भारी बारिश हो रही है

ओडिशा, बंगाल और आंध्रा में चक्रवात 'दाना' की वजह से भारी बारिश हो रही है,ओडिशा के 14 जिलों और बंगाल के 7 जिलों में रेड अलर्ट है तो वहीं कर्नाटक और तमिलनाजु में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+