Aaj ka Mausam: दिल्लीवासी धुंध से परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब लोगों को सुबह-शाम ठंड महसूस होने लग गई है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ और शुष्क हो जा रहा है लेकिन भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद से यहां पर तेजी सी तापमान गिरेगा।
फिलहाल बढ़ता प्रदूषण यहां के लिए मुसीबत बना हुआ है और दिल्ली में दीवाली के बाद से तो स्मोग की एक बड़ी लेयर देखी जा रही है।

जिसने दिल्लीवासियों को परेशानी में डाल दिया है। राजधानी के कई इलाकों में AQI बहुत ज्यादा है, कई स्थानों पर तो ये 300 से ज्यादा ही चल रहा है और आने वाले वक्त में ये और भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकता है। अगर आज के मौसम की बात करें को आज यहां पर मौसम ड्राई रहेगा और धुंध छाई रहेगी।
अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक रह सकता है। दिवाली के बाद यहां पर पारा तेजी से गिरने की उम्मीद है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 5 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 323 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 317 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 319 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 326 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -319 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -301 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
पश्चिमी बिहार में हल्की बारिश के आसार
यूपी और बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ , गुजरात-राजस्थान , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं और इन जगहों पर बारिश होना नगण्य है।
तो वहीं तमिलनाडु में 7 से लेकर 11 नवंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी का कहना है कि तमिलनाडु में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जिसका असर आस-पास के राज्यों में पड़ेगा और कर्नाटक, केरल और आंध्रा में भी बरसात हो सकती है, इस वजह से अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications