Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज धूप या बारिश? जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है, मंगलवार को यहां पर हल्की बारिश हुई थी और आज भी यहां पर मौसम गीला रहने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि लोग घरों से बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट जरूर लें ले।

Aaj Ka Mausam

हालांकि बारिश यहां पर हल्की ही होगी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को यहां पर बरसात होने से एक बार फिर से सर्दी की वापसी हो गई है और जिन लोगों ने दिन में स्वेटर पहनना छोड़ दिया था उन्हें अब फिर से दिन में गर्म कपड़े खुद पर लादने पड़ रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का कारण पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। उसने कश्मीर में 1-2 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा

उसका कहना है कि पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है और इसी कारण यहां पर बरसात हो रही है, अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम यहां गीला ही रहने वाला है। आज यहां पर अधिकम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच था

हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 211 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 218 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 251 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -237 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -222 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा। मौसम विभाग ने यहां पर बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा में भी हल्की बरसात हो सकती है जबकि साउथ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में चटक धूप निकलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+