Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज पूरे दिन होगी बारिश या निकलेगी धूप? जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश ने आफत पैदा की है, जिसके कारण जो सर्दी गायब हो चुकी थी वो वापस आ गई है।

Delhi Weather Updates
मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में पूरे दिन बारिश क अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज और कल यहां पर मौसम गीला ही रहेगा और सोमवार के बाद से यहां पर मौसम बदलेगा। आपको बता दें कि राजधानी में कल से ही लगातार बरसात हो रही है।

बारिश होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ है

मालूम हो कि मैदानी इलाकों में बारिश होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ है जिसके कारण पहाड़ों पर जमकर बरसात हो रही है और जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।

आज यहां पर अधिकम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 216 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 219 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 224 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 231 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -219 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -215AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं। कई राज्यों में तो ओले पड़ने के भी आसार हैं।

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

इसके लिए यूपी, बिहार, एमपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो रही है और यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम शुष्क रहेगा जबकि राजस्थान और महाराष़्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+