Aaj ka Mausam: गुलाबी ठंडक के साथ दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, जानिए आज कैसा रहेगा यहां दिन भर मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में आज भी स्मोग की परत छाई हुई है, यहां पर चारों ओर धुंध देखी जा रही है। बुधवार को आनंद विहार, जहांगरपुरी और विवेक विहार में तो AQI 400 के पार चला गया था।
आने वाले दिनों में जब यहां का पारा और गिरेगा तो ये समस्या और बढ़ेगी।अब यहां सुबह-शाम के मौसम में गिरावट देखी जा रही है, लोगों को सुबह बाहर निकलने में अब सिहरन महसूस होने लग गई है।

अगर आज के मौसम की बात करें को आज यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है । दिन में धूप भी निकलेगी लेकिन मौसम ड्राई ही बना रहेगा।
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) पिछले काफी दिनों से खराब है, 24 घंटे का औसत AQI कल शाम 4 बजे पर 300 से पार था जो "खराब" श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 353 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 377 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 296 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -389 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -391 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
दिवाली के बाद लोगों को स्वेटर की जरूरत पड़ने लगेगी
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली के बाद लोगों को स्वेटर की जरूरत पड़ने लगेगी तो वहीं आज यूपी और पश्चिमी बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज मौसम ड्राई रहने वाला है।
पहाड़ों पर भी मौसम गीला रहेगा
गुजरात-राजस्थान , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की -फुल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम गीला रहेगा।
ओडिशा, बंगाल में चक्रवात 'दाना' का खतरा मंडरा रहा है
तो वहीं ओडिशा, बंगाल और आंध्रा में चक्रवात 'दाना' का खतरा मंडरा रहा है और इसके लिए आज यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अगले 24 घंटे इन राज्यों पर काफी भारी हैं, प्रशासन यहां पर अलर्ट मोड पर है और तूफान से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications