Delhi Mausam: दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, गिरा पारा, जानिए दिन भर कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Mausam Updates ( मौसम अपडेट):कोहरे और सर्दी की मार सह रही दिल्ली के कई स्थानों पर सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की बरसात हुई है, जिससे मौसम पहले से ज्यादा ठंडा हो गया है।

Delhi Weather

आईएमडी के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आज पूरे दिन बरसात हो सकती है। हालांकि बारिश होने से तापमान में तो गिरावट देखी गई है लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कोई सुधार नहीं हुआ है, अभी भी कई इलाकों का AQI 400 से ज्यादा का बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही है। मौसम विभाग ने क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण दिल्ली में और अधिक बारिश की उम्मीद जताई है, जिसके कारण पारे में और तेज गिरावट होगी और हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी।

रविवार को दिल्ली के कई स्थानों पर AQI काफी खराब था

आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली के कई स्थानों पर AQI काफी खराब था, हालांकि बीते कुछ दिनों में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन संडे को एक बार फिर से यहां की आबोहवा काफी खराब देखी गई। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-IV लागू है , जिसके तहत प्रदूषण विरोधी सख्त उपाय लागू किए गए हैं। इनमें निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना और गैर-ज़रूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 5 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 493 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 477 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 471 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 489 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -486 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -491 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में तब्दीली देखी गई है। जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ , गुजरात-राजस्थान , बंगाल बुरी तरह से ठंड के आगोश में हैं। सर्दी का प्रकोप जारी है। कोहरे में लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी का सितम यूं ही जारी रहेगा।

असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में मौसम साफ रहेगा

ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में मौसम साफ रहेगा चो वहीं तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी का कहना है कि तमिलनाडु में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जिसका असर आस-पास के राज्यों में पड़ेगा और कर्नाटक, केरल और आंध्रा में भी पड़ेगा और यहां पर भी मौसम बिगड़ेगा तो वहीं कश्मीर-हिमाचल में कई जगह पारा माइनस में पहुंच गया है और ऊपरी इलाकों में आज भी बर्फबारी के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+