Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR पर इंद्र देवता हुए मेहरबान, जमकर बरसे बादल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi ka Mausam: गर्मी और उमस झेल रही दिल्ली को उस वक्त काफी राहत मिली जिस वक्त बुधवार को यहां पर बादल बरसे, इस वक्त राजधानी और आस-पास के इलाकों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है, उसके मुताबिक आज पूरे दिन वहां पर घने बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। फिलहाल बरसात के कारण यहां पर तापमान में गिरावट हुई है।

Delhi ka Mausam

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। मालूम हो कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत ने इस साल प्रचंड गर्मी झेली है फिलहाल मानसून के समय से पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने यहां पर अगले दो दिन तक भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR पर इंद्र देवता हुए मेहरबान, जमकर बरसे बादल

    वैसे आपको बता दें कि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है। गुजरात और असम तो भारी बारिश की वजह से बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। आज भी यहां पर भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 141 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 155 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 158 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 111 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -171 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -111 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की भी घटनाएं हुई

    हिमाचल और उत्तराखंड में तो बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की भी घटनाएं हुई हैं, इसलिए आईएमडी ने सभी को हिदायत दी है कि वो घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+