Aaj ka Mausam: ठंड से कांप रही दिल्ली में आज बारिश के आसार, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी , जानिए मौसम अपडेट
Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है जिससे सर्दी और ठिठुरन दोनों ही बढ़ेगी।
Recommended Video
आज पूरे दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और शाम तक बरसात होने के आसार हैं।कोहरे की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें काफी लेट चल रही है लेकिन आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है।

जिसमें कहा गया है कि 'दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता से निपटने के लिए प्रक्रिया जारी है। सभी उड़ानें फिलहाल सामान्य हैं।' आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से दो डिग्री अधिक है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दरअसल पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ रही है।
दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की आशंका
फिलहाल दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की आशंका है इसलिए सभी से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की बात कही गई है। केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।
26 से 28 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
26 से 28 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।
जलाशय और नलों की पाइपों में पानी जम गया
शिमला में बर्फबारी के कारण सड़के ब्लॉक हो गई हैं तो वहीं कश्मीर घाटी में ठंड के कारण कई जलाशयों और नलों की पाइपों में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान लगाया है और अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications