Delhi Weather Today: बढ़ती ही जा रही है दिल्ली की सर्दी, कोहरे ने रोकी राजधानी की रफ्तार, जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है।

Delhi Weather Today:

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में घना कोहरा छाया है तो वहीं हल्की लेकिन ठंडी हवाओं ने भी लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में कोहरे का आतंक देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब मौसम में कोई परिवर्तन नहीं रहने वाला है। लोगों को ठिठुरन और शीतलहर का सामना करना ही पड़ेगा उसने यहां पर कोहरे और शीतलहर के लिए Yellow Alert जारी किया हुआ है।

Delhi Weather Today

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हैं तो कई कैंसिल कर दी गई हैं तो वहीं कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट उड़ रही हैं। तो वहीं बसों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। इंडिगो ने कोलकाता और दिल्ली की फ्लाइट को शनिवार तक के लिए रद्द कर दिया है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 378 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 377 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 373 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 354 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 332AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 332 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 343

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
Delhi Weather Today

एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में आज घना कोहरा , शीतलहर देखने को मिलेगा इसलिए मौसम विभाग ने यहां 'कोल्ड डे ' घोषित कर रखा है, मौसम विभाग ने कहा है कि अब आने वाले दिनों में भी ये ही हालात रहने वाले हैं। कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं आईएमडी ने रविवार- सोमवार को दक्षिण तटीय तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+