Delhi Weather Today: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, प्रदूषण चरम पर, जानिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam in Delhi (दिल्ली का मौसम): दिल्ली में अब ठिठुरन, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

Delhi Weather Today

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में अनुमान के मुताबिक अब ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार से यहां मौसम ने करवट ली है। अब यहां दिन में लोगों को सर्दी महसूस होने लग गई है। मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान किया था कि दिल्ली में अब कड़ाके वाली ठंड देखने को मिलेगी, जिसकी शुरुआत कल से हो गई है। विभाग ने कहा है कि अब आने वाले दिनों में ये ही हाल रहने वाला है और अब लोगों को दिल्ली में सर्दी काफी सताने वाली है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में अब ठिठुरन, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है और दिन में धूप भी निकलेगी। वैसे आने वाले दिनों में अब दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर में अब भयंकर ठंड देखने को मिलेगी और इन जगहों में अब शीतलहर भी देखने को मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 400 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 401 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 399 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 402 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 398 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 401 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 398 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 395

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

Delhi Weather Today

वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आज बारिश और बर्फबारी की आशंका है तो वहीं कल श्रीनगर में तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है तो वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर और कोहरा जमकर देखने को मिलेगा तो वहीं साउथ में मौसम साफ रहेगा, हालांकि हवा में ठंडक रहेगी लेकिन तमिलनाडु, बेंगलुरु में मौसम साफ और ड्राई रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+