Delhi Weather Today: दिल्ली में कम नहीं हो रहा है पारा, कब मिलेगी झुलसाने वाली गर्मी से राहत?

Delhi Weather Today: देश में इस वक्त गर्मी ने सभी लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल है, दिल्ली में पारा 45 से नीचे आ ही नहीं रहा है लेकिन इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच आज दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में लू चलेगी और धिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Delhi Weather Today

लेकिन शाम तक हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन 8 जून से यहां पर हालात बदलेंगे क्योंकि 8,9 और 10 जून को यहां पर हल्की बरसात होने के आसार हैं लेकिन अभी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ बनता नजर आ रहा है इसलिए बारिश के भी आसार नहीं हैं।

बढ़ते ताप ने एक बार फिर से दिल्ली की हवा की सूरत बिगाड़ दी है। प्रदूषण भी वहां बढ़ गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 262 AQI
शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 215 AQI
मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
परपड़गंज, दिल्ली -222 AQI
लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI

यह भी जानिए

0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
101 से 200 के बीच 'मध्यम',
201 से 300 के बीच 'खराब',
301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए पिछले तीन दिनों से यहां पर ORANGE ALERT जारी है तो वहीं पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+