Delhi Weather Update: राजधानी में जारी है कोहरे का कोहराम, कई ट्रेनें लेट, विजिबिलिटी शून्य
Delhi Weather News in Hindi: पूरा भारत ठंड की मार सह रहा है, चारों ओर भयंकर सर्दी देखने को मिल रही है। देश का दिल यानी दिल्ली में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है, सड़कों पर इस वक्त zero visibility है।

तो वहीं दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
दिल्ली में स्कूल खुले लेकिन बदल गया समय
आज से दिल्ली में स्कूल खुल गए हैं लेकिन उनकी टाइमिंग बद गई है। आज से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुले रहेंगे।
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा माइनस में
दिल्ली -एनसीआर में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी डराने वाला है।
उसका कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन तक यही हाल रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी इसलिए सभी को सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली
भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 400 से ऊपर ही है। हालांकि आज यहां पर हल्की बारिश की उम्मीद की जा रही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 411 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 431 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 411 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 381 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -412 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 431 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -418 AQI
- आनंज विहार-468 AQ
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा
उत्तर भारत का ये हाल तो है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहने वाला है। तमिलनाडु कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज मौसम ड्राई रहेगा लेकिन शाम तक हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिलस सकती है।
जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications