Aaj ka Mausam: मार्च में ही उबलने लगी दिल्ली, पारा जा सकता है 40 डिग्री, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam: मार्च महीने में ही लोगों को पसीने ने परेशान कर दिया है, मौसम के ताजा हालात ने आम इंसान के साथ मौसम वैज्ञानिकों को भी परेशानी में डाल दिया है कि अभी ये हाल है तो फिर मई-जून में क्या होगा? देश की राजधानी दिल्ली तो होली के बाद ही गर्मी से उबलने लगी है।

हालांकि पिछले दो दिनों के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री यानी कि 30 डिग्री के नीचे था लेकिन भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली में तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है, जो कि एक गहरी चिंता का विषय है।

Aaj ka Mausam

अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री (Aaj ka Mausam)

अगर आज की बात करें तो दिल्ली में बादल साफ है और पूरे दिन मौसम ड्राई ही रहने वाला है और यहां का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। हवाएं भी चलेंगी लेकिन उनमें चुभन नहीं होगी लेकिन दिन में घर से बाहर निकलते वक्त हर किसी को एहतियात बदलने की जरूरत है।

हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के भी आसार (Aaj ka Mausam)

दो दिनों बाद यानी कि 20 मार्च से तापमान में वृद्धि होने के आसार है, जो कि 31 मार्च तक चरम में जा सकता है। हालांकि इसी बीच एक राहत की बात ये है कि 19 मार्च को हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के भी आसार दिख रहे हैं, जिसके सक्रिय होने पर दिल्ली और आस-पास इलाके में हल्की बारिश हो सकती है,जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है।

पूरे एनसीआर में मौसम आज साफ रहेगा (Aaj ka Mausam)

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इसके आस-पास यानी कि पूरे एनसीआर में मौसम आज साफ रहेगा तो वहीं इसकी शुष्कता लोगों को थोड़ा तंग कर सकती है। यूपी, बिहार, बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में भी मौसम क्लीन ही रहने वाला है और दिन में यहां भी पारा 30-32 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं। पूर्वी बिहार और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर हीटवेव की आशंका बनी हुई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद

तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है जबकि कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बरसात के आसार दिख रहे हैं, अगर बारिश होती है तापमान में कमी आएगी। अगर साउथ जोन की बात करे तो कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम काफी गर्म हो गया है।

राजधानी बेंगलुरु भी गर्मी से जदोजहद कर रही है

आमतौर पर इन राज्यों में इस महीने में इतनी गर्मी नहीं होती है लेकिन इस बार मौसम के बदलाव ने लोगों को हैरानी में डाल रखा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भी गर्मी से जदोजहद कर रही है, फिलहाल यहां पर पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा और चटक धूप देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+