Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather: 48 डिग्री के ताप पर उबल रही है दिल्ली, आसमान से बरस रही है आग, जानिए कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather Update: पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की मार सह रहा है, दिल्ली भी इससे अछूती नहीं हैं, राजधानी और आस-पास के इलाकों में इस वक्त जमकर आसमान से आग बरस रही है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सोमवार को तो दिल्ली का ताप 48.8 डिग्री चला गया , कल मुंगेशपुर में तापमान 48.8 डिग्री और नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

आज भी दिल्ली में यही स्थिति रहने वाली है, मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक यहां पर लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से कहा गया है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 48 डिग्री ही रहने वाला है।

आईएमडी ने कहा कि नॉर्थ इंडिया में इस वक्त उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं जिसके कारण इस वक्त यहां पर गर्मी बढ़ गई है और कोई पश्चिमी विक्षोभ ना होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। भट्टी की तरह आग उगल रही दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर है।

Recommended Video

    Delhi Weather: 48 डिग्री के ताप पर उबल रही है दिल्ली, आसमान से बरस रही है आग

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 116 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 111 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -122 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -112 AQI
    Delhi Weather

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु में मौसम सुहाना रहेगा।

    कब आएगा मानसून? ( Monsoon Updates)

    दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश करने की उम्मीद है तो वहीं दिल्ली में मानसून की एंट्री 25 से 30 जून के बीच में होती है, अभी तक की रिपोर्ट से तो यही आशा है कि दिल्ली में ये नार्मल तारीख को ही पहुंचेगा हालांकि अभी भी उसे वहां पहुंचने में एक महीना है,ऐसे में दिल्लीवासियों को तब तक गर्मी झेलनी ही होगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+