Delhi Weather: राजधानी में जारी है ठंड का तांडव, कोहरे के चलते 23 ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता

Delhi Weather News in Hindi: उत्तर भारत में सर्दी का तांडव आज से जा रही है। कोहरे और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस वक्त zero visibility है तो वहीं दिल्ली से चलने वाली आज 22 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट से चल रही हैं।

Delhi Weather

दिल्ली -एनसीआर का पूरा क्षेत्र इस वक्त कोल्ड वेव की चपेट में हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है।

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी डराने वाला है। उसका कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन तक इसी तरह की ठंड पड़ेगी और लोगों को हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली

कई राज्यों में तो बारिश के भी आसार हैं, जिससे ठंड में और इजाफा होगा इसलिए सभी से कहा गया है कि वो सेहत का ख्याल रखे। भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 400 से ऊपर ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 413 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 421 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 441 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 361 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -452 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 481 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -438 AQI
  • आनंज विहार-478 AQ

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज मौसम वैसे तो शुष्क ही रहने वाला लेकिन शाम तक हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिलस सकती है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है, ये सभी राज्य कोल्डवेव के आगोश में हैं और इसलिए लोगों को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+