Delhi Rains Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश या धूप? जानिए यहां
Delhi Rains Updates: दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों से हो रही बरसात की वजह से मौसम थोड़ा कूल हो गया है। आज भी दिल्ली में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश ना होने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने आज अलर्ट नहीं जारी किया है।
उसका कहना है कि अगर बारिश होगी भी तो हल्की-फुल्की ही होगी। मालूम हो कि राजधानी में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि फिलहाल इस हफ्ते मौसम में यहां पर हल्का हल्का गीला ही रहने वाला है और अगले हफ्ते ये यहां पर मौसम ड्राई ही रहेगा। IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है
नोएडा-गाजियाबाद में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन बारिश के बावजूद यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, हालांकि स्थिति नियंत्रित है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 16 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 118 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -109 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -106 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली-एनसीआर में ये हाल है, वहीं यूपी के कुछ जिलों में बाढ़ के आसार बने हुए हैं क्योंकि कई शहरों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर येलो अलर्ट जारी है।
गुजरात-राजस्थान , आंध्रा -तेलंगाना , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड , लद्दाख और कश्मीर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications