Delhi Rains Updates: उमस से त्रस्त दिल्ली में क्या होगी आज बरसात? क्या कहता है मौसम विभाग?

Delhi Rains Updates: दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों से बरसात नहीं हुई है, जिसके कारण उमस बढ़ गई है और इस कारण लोग बहुत परेशान हैं लेकिन मौसम विभाग का ताजा अपडेट उन्हें राहत पहुंचाएगा क्योंकि आईएमडी ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिन दिल्ली में बारिश होगी और इसके लिए उसने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मालूम हो कि राजधानी में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ये विदाई लेते वक्त दिल्लीवासियों को भिगोकर लेकर जाएगा।

Delhi Rains Updates

आईएमडी ने कहा कि आज तो यहां पर हल्की बरसात होगी लेकिन 26 सितंबर तो यहां पर आंधी-पानी की संभावना है और तेज हवाएं चलेंगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि बारिश के बावजूद यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, हालांकि स्थिति नियंत्रित है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 113 AQI
पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 17 AQI
मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 119 AQI
परपड़गंज, दिल्ली -110 AQI
लोधी रोड, दिल्ली -112 AQI

यह भी जानिए

0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
101 से 200 के बीच 'मध्यम',
201 से 300 के बीच 'खराब',
301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली-एनसीआर में ये हाल है, वहीं यूपी के कुछ जिलों में बाढ़ के आसार बने हुए हैं तो वहीं कहीं पर गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं आज गुजरात-राजस्थान , आंध्रा -तेलंगाना , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है तो वहीं असम में आज बरसात ना होने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं लद्दाख और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+