Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कम नहीं हो रहा कोहरा, सर्द हवाओं ने भी किया जीना मुहाल, कब बदलेंगे हालात?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कोहराम जारी है, फरवरी का महीना आ गया है लेकिन ना तो दिल्ली-एनसीआर से कोहरा जा रहा है और ना ही सर्द हवाएं खत्म हो रही हैं। आज सुबह से ही घना कोहरा यहां पर छाया हुआ है।

 Aaj Ka Mausam:

कई जगहों पर तो शून्यता शून्य बनी हुई है जिसकी वजह से सड़कों पर चलना, वाहन चलाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बहुत सारी फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं तो कुछ को तो रद्द भी करना पड़ा है।

तो वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब दो दर्जन ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने वैसे आज यहां पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है , वैसे भी बीते तीन दिनों से यहां पर हल्की बरसात हो रही हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं , जिसकी वजह वो पश्चिमी विक्षोभ है, जो कि हिमाचली क्षेत्र में सक्रिय हुआ है, और इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है। हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड की वादियां इस वक्त सफेद चादर से घिरी हुई हैं।

इसी कारण सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर को तंग किए हुए हैं। लोग मौसम के इस सितम से बहुत ज्यादा दुखी हो गए हैं। आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। उंम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते से यहां पर हालात बदलेंगे।

दिल्ली में कम नहीं हो रहा है प्रदूषण

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 312 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 309 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 315 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -321 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -311 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी है, आज सुबह से ही राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी बारिश और स्नोफॉल का दौर जारी रहेगा तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज शुष्क रहने वाला है , जबकि पूर्वोत्तर में भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

यह पढ़ें: मौसम से जुड़ी हर खबर की जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+