दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में एक लुटेरे को मार गिराया
नई दिल्ली, 10 जुलाई। दिल्ली पुलिस ने एक लुटेरे शुक्रवार की रात जब सरेंडर करने के लिए कहा तो लुटेरों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद एक सब इंस्पेक्टर ने जवाबी फायरिंग की और इसमे एक लुटेरे की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस की एक टीम महिलाओं की पोशाक पहनकर लोगों के साथ लूटपाट की जिसके बाद पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के यमुना कधार के जंगल में इन लुटेरों को देखा तो उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन लुटेरों ने सरेंडर करने की बजाए फायरिंग शुरू कर दी।

नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि जिस लुटेरे की मौत हुई है उसका नाम आकाश है, वह करतार नगर का रहने वाला है। तीन अन्य संदिग्धों को भी एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। इन लोगों की पहचान विशाल ऊर्फ राहुल नेगी, मोनू ऊर्फ चाइनीज और निखिल के तौर पर हुई है। शुक्रवार की शाम को एक वकील पर इन लुटेरों के गैंग ने धावा बोल दिया और उसे घायल कर दिया। उन्होंने पुलिस से अपनी शिकायत कराई जिसमे उन्होंने कहा कि वह कधार से आ रहा था तभी 5-6 लोगों ने उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल छीन लिया। गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसके बाद न्यू उस्माननगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications