ग्रेटर कैलाश में केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, शख्स ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश, AAP कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चुक का मामला सामने आया है। केजरीवाल की ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ जैसा कुछ फेंकने की कोशिश की। इस दौरान शख्स को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। साथ ही बताया कि ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। बाद में उस व्यक्ति को उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के लोगों पर पूर्व सीएम पर हमला करने का आरोप लगाया।

arvind kejriwal

वहीं, पकड़ में आए शख्स को पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है। अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ... दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे।

शाम के वक्त भीड़ के बीच से अचानक एक शख्स आया और उसने केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। अपने ऊपर हमला होता देख केजरीवाल तुरंत पीछे हट गए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस और बाकी सुरक्षा टीम ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में उसे वहां मौजूजद लोग पीटते हुए भी दिख रहे हैं।

मालवीय नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान शाम करीब 05:50 बजे जब वे लोगों से हाथ मिला रहे थे, तभी अचानक अशोक झा नामक व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों के पास ही रस्सियों के साथ मौजूद होने के कारण उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

उक्त प्रयास को विफल कर दिया गया और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। कथित व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत है। इस कृत्य के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए व्यक्ति से आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+