दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86 नए मामले, एक्टिव केस घटकर 1016 हुए
नई दिल्ली, 3 जुलाई: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण अब काफी हम हो गया है। नए मामलों में लगातार कमी और रिकवरी में तेजी के चलते एक्टिव केस भी अब राजधानी में करीब एक हजार रह गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया है कि राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले आए और 5 मरीजों की इस दौरान मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 86 नए मामलों के मुकाबले 106 रिकवरी दर्ज हुई हैं। जिसके बाद दिल्ली में सक्रिय मामले 1,016 रह गए हैं। दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 14,34,460 है। जिसमें अब तक 14,08,456 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं दिल्ली में अबतक 24,988 मौतें कोरोना से हुई हैं।
देश में एक्टिव केस 5 लाख के नीचे
देश में भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44,111 नए मामले आए हैं और 738 मौतें हुईं हैं। देश में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम हुई है। देश में एक्टिव केस अब 4,95,533 हैं। अब तक देश में कोरोना से चार लाख से ज्यादा मौतें देश में हो चुकी हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 3,05,02,362 मामले आए हैं। जिसमें 2,96,05,779 मरीज अब तक ठीक हुए हैं और 4,95,533 का फिलहाल इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications