दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी छापेमारी, सदर बाजार में 800 किलोग्राम पटाखा जब्त

दिवाली करीब आने के साथ ही देश की राजधानी में पटाखा व्यापारियों के यहां छापेमारी तेज हो गई है। सदर बाजार स्थित बड़ा टूटी के पास स्थित न्यू मार्केट में आज पुलिस की टीम ने छापेमारी की। यहां छापेमारी के दौरान 22 वर्षीय एक युवक को पकड़ा गया है जिसके पास 800 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। युवक का नाम शहजाद है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की ऑपरेशन सेल ने यह छापेमारी की है। बता दें कि दिल्ली में प्रदेश सरकार ने पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगा रखी है।

cracker

बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 2000 किलोग्राम पटाखे बरामद किए थे। पुलिस की टीम ने द्वारका, उत्तर पूर्व औ दक्षिण के जिलों की तीन टीमें इसके लिए तैयार की थी। सोमवार को शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे गस्थ के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस की टीम मदनगीर इलाके में उस दुकानदार के पास पहुंची जहां से यह पटाखे लिए गए थे। पुलिस को यहां 1193 किलोग्राम पटाखे मिले थे।

पुलिस के अनुसार मदनगीर में रहने वाले संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनके पास के पटाखों को बरामद करके उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं दक्षिण जिले में पुलिस की टीम ने छापेमारी की और यहां से सागर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया जोकि पटाखे बेच रहा था। सागर के पास से पुलिस ने 283 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। वहीं बुराड़ी जिले में भी पुलिस ने कपिल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं मुंडका में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार के भीतर 64 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन पटाखों को हरियाणा से दिल्ली लाया जा रहा था। इन पटाखों को दिल्ली में लाकर बेचा जाता। पुलिस ने कार मालिक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+