मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 78वीं ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना, बुजुर्गों ने केजरीवाल को दिया आर्शीवाद

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्‍ली में शुरू की गई 'मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत शुक्रवार को 78 वीं ट्रेन रवाना हो चुकी है। दिल्‍ली के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को ये ट्रेन राम जन्‍मभूमि-आयोध्‍या की तीर्थ यात्रा के रवाना हुई हैं। यात्रियों की तीर्थयात्रा निकलने से पहले एक भजन संध्‍या आयोजित की गई।

Chief Minister Teerth Yatra Scheme

इस भजन संध्‍या में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। सीएम को अपने बीच देख कर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी बुजुर्ग ने सीएम को गले लगा लिया तो कुछ ने सीएम के सिर पर हाथ रखकर ढेरों आर्शीवाद दे डाला। बुजुर्गों के श्रवण कुमार अरविंद केजरीवाल भी तीर्थयात्रियों के बीच में काफी बहुत खुश नजर आए। सीएम ने सभी बुजुर्गों के साथ सेल्‍फी भी ली।

सीएम केजरीवाल ने कहा स्‍टेशन जाने से पहले मैं सभी बुजुर्गों से मिला। जब भी मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहे अपने बड़े-बुजुर्गों से मिलता हूं तो एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है। उनसे मिलने वाला ये स्नेह और आशीर्वाद अनमोल है। भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद से सबकी यात्रा मंगलमय हो।

दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत आज 78वीं ट्रेन दिल्ली के बुजुर्गों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। अयोध्‍या में सभी बुजुर्ग, भगवान श्री राम लला जी के दर्शन करेंगे।

बता दें मुख्यमंत्री द्वारा ये योजना 2019 में दिल्‍ली के बुजुर्गों के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत आज 78वीं ट्रेन राम जन्मभूमि -अयोध्या के लिए रवाना हुई। सीएम केजरीवाल द्वारा बुजुर्गों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत देश के अलग-अलग तीर्थ स्‍थलों के लिए 77 ट्रेन तीर्थयात्रा के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस योजना के तहत 75 हजार से अधिक बुजुर्ग विभिन्‍न धार्मिक स्‍थलों के दर्शन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+