दिल्ली में हो सकती है बिजली की किल्लत, केंद्र सरकार ने 700 मेगावाट हरियाणा को की डायवर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती का संकट आ सकता है। इसकी वजह है केंद्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा बिजली को दिल्ली से हरियाणा के लिए डायवर्ट करना। हां जी, केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा लिखे गए एक पत्र का जवाब दिया है, जिससे यह बात साफ हो जाती है। दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने 1 अप्रैल से दादरी में एक राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) संयंत्र से दिल्ली को आवंटित 728 मेगावाट (मेगावाट) बिजली हरियाणा में डायवर्ट करने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार के फैसले पर, दिल्ली सरकार के विद्युत अधिकारियों का कहना है कि, इससे राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को बिजली मंत्रालय का निर्देश बिना किसी पूर्व सूचना के जारी किया गया, यह दिल्ली के हित में नहीं है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती हो सकती है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग सर्वाधिक 4,332 मेगावाट थी, और इस गर्मी में इसके 8,000 मेगावाट को पार करने की उम्मीद है। वहीं, पिछले साल दिल्ली में बिजली की मांग 7,323 मेगावाट थी, जोकि उस वक्त सर्वाधिक थी।
अब केंद्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा बिजली को दिल्ली से हरियाणा के लिए डायवर्ट किए जाने के फैसले का असर यह होगा कि दिल्ली को बिजली कम मिलेगी, वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि, इस गर्मी में उनकी मांग 8,000 मेगावाट से ज्यादा की होगी। यानी इस बार बिजली पिछले साल से ज्यादा चाहिए होगी, लेकिन केंद्र से दिल्ली सरकार को झटका लगा है। खबर है कि, केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा जुलाई 2015 में दिल्ली से हरियाणा में बिजली डायवर्ट करने के अपने फैसले के लिए लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया। हालांकि, दिल्ली के बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, इस संबंध में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को बिजली मंत्रालय का निर्देश बिना किसी पूर्व सूचना के जारी किया गया था। जुलाई 2015 के मामले से परिचित लोगों का कहना है कि, बिजली को दिल्ली से हरियाणा डायवर्ट करने का फैसला केंद्र की ओर से लिया गया है। वहीं, केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन के बयानों पर जवाब दिया है।

बिजली मंत्रालय के अवर सचिव राजा रामास्वामी, ने 28 मार्च, 2022 को सीईए को एक पत्र में कहा, "एनटीपीसी के दादरी-II स्टेशन की बिजली हरियाणा सरकार की मांग को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली से डायवर्ट की जाएगी। हरियाणा को 728.68 मेगावाट बिजली एनटीपीसी के दादरी-II स्टेशन से मिलेगी, उसके हिस्से का आवंटन करने का निर्णय लिया गया है। यह आवंटन 1 अप्रैल, 2022 से लागू किया जाएगा।, "












Click it and Unblock the Notifications