दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 55 साल के शख्स ने जान दी, CISF ने लाश हटाई
नई दिल्ली। दिल्ली में आदर्श नगर मेट्रो एरिया में एक शख्स ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर वह शख्स मेट्रो स्टेशन पर खड़ा था, जैसे ही ट्रेन आई वह ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक उस शख्स के दो टुकड़े हो गए। बाद में सीआईएसएफ के दस्ते ने क्षत-विक्षत शव को ट्रैक से निकाला। उसके बाद आजादपुर मेट्रो पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अनिल गुप्ता के तौर पर हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसे गुरुवार को परिजनों को सौंप जाएगा। उसकी पहचान मजलिस पार्क निवासी अनिल गुप्ता के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर था। करीब तीन बजे मेट्रो ट्रेन को आता देखकर अनिल ने उसके सामने छलांग लगा दी।

शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी और न ही सुसाइड नोट होने से आत्महत्या के कारणों का पता चल पा रहा था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान की और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications