Delhi News: डाबरी इलाके में 42 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारा ने खुद को भी उतारा मौत के घाट
Delhi News: दिल्ली में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। डाबरी इलाके में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं।
आरोपी ने खुद को मारी गोली
वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृत महिला और मृतक आरोपी की दोस्ती एक जिम में हुई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे।

मौके पर पुलिस बल तैनात
पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आपसी विवाद बता रही है। जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि डाबरी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
पुलिस को पता चला कि 42 वर्ष की रेनू नाम की महिला को उसके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम की गठित की थी। हालांकि, पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान भी कर ली थी।
हत्यारा ने कर ली खुदकुशी
लेकिन, कुछ देर बाद पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने खुद को शूट कर लिया। महिला की हत्या करने वाला ने भी खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- CPIM नेता Subhash Munda की झारखंड में गोली मारकर हत्या, राजधानी रांची में हुई वारदात












Click it and Unblock the Notifications