CPIM नेता Subhash Munda की झारखंड में गोली मारकर हत्या, राजधानी रांची में हुई वारदात
Subhash Munda की हत्या से झारखंड में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने वाम दल के क्षेत्रीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को राजधानी रांची के दलादली इलाके में अंजाम दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दलादाली इलाके में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPIM) के नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय सुभाष अपने कार्यालय में बैठे थे। बुधवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि विशेष जांच दल का गठन किया गया है और हम सभी कोणों और सभी स्तरों पर मामले की जांच कर रहे हैं। हम जल्द ही केस सुलझा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications