गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में 400 बेड का कोविड सेंटर शुरू, केजरीवाल बोले- तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा

नई दिल्ली, 10 मई: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आज से कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। यहां 400 ऑक्सीजन बेड हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमजी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि 300 बेड के साथ गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। मंगलवार को यहां 100 और बेड की सुविधा और हो जाएगी। यानी मंगलवार से यहां 400 बेड की सुविधा होगी। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने डीएसजीएमजी को धन्यवाद कहा है।

Recommended Video

    Delhi में 400-bed का Guru Tegh Bahadur COVID सेंटर शुरू, Amitabh ने ऐसे की मदद | वनइंडिया हिंदी
    रकाबगंज गुरुद्वारे में कोविड सेंटर, 400 bed Covid care centre at Gurudwara Rakab Ganj, delhi, Gurudwara Rakab Ganj covid centre, Satyendar Jain, arvind kejriwal, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि गुरुद्वारा रकाब गंज में 400 बेड का कोविड केयर एंड ट्रीटमेंट सेंटर आज से शुरू हो रहा है। यह ऑक्सीजन सपोर्ट और दवाओं से लैस है। हम दिल्ली के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद करते हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि केवल 10 दिन में बनाया गया ये सेंटर तैयार किया गया है। आईसीयू को छोड़ दिया जाए तो यहां यहां एंबुलेंस, इलाज, दवाओं के अलावा ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साल के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ये आयोजन किया है। इसलिए सेंटर का नाम उनके नाम पर रखा गया है और यहां 400 बेड की व्यवस्था की गई है।

    हमें तीसरी लहर की तैयारी करनी होगी: केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि हमें अब तीसरी लहर की तैयारी करनी चाहिए। हम अब जिस स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, अगर अगली लहर में 30,000 केस भी आते हैं तो हम उसके लिए तैयार हैं। वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है लेकिन केंद्र सरकार वैक्सीन का आवंटन कर रही है।

    दिल्ली में नए केस भी अब कम होते दिख रहे हैं। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,651 नए मामले सामने आए हैं और 319 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 13,306 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मामले अब कुल मामले 13,36,218 हो गए हैं। जिसमें 85, 258 सक्रिय मामले हैं। अब तक 19,663 लोगों की मौत दिल्ली में कोरोना से हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+