दिल्ली में सामने आए कोरोना के 39 नए मामले, मौत का कोई केस नहीं
सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 18 मरीज कोरोना वायरस से ठीक भी हुए।
नई दिल्ली, 21 सितंबर। वर्तमान में दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 400 है, जबकि राज्य में अब तक 14,13,071 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में 25,085 है। आज दिल्ली में कोरोना से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 42,261 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गए।

दिल्ली में अब तक 27067329 टेस्ट किये जा चुके हैं। अगर दिल्ली में टीकाकरण की बात करें तो बीते 24 घंटों में 211004 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें से 111454 लोगों को कोरोना का पहला टीका, जबकि 99550 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर दिल्ली में अब तक 16199326 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 11298917 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 4900409 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।
यह भी पढ़ें मैं लॉकडाउन में 18-20 घंटे कुछ नहीं खाती थी, 40 किलो वजन घटाने पर रेमो डिसूजा की पत्नी
केरल से सामने आए सर्वाधिक मामले
Recommended Video
बात अगर पूरे भारत की करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 26,115 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ मौत का कुल आंकड़ा 445,385 हो गया है। भारत में अब तक कोरोना के 33,504,534 दर्ज किए जा चुके हैं। देश में केरल से सबसे अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केरल से 15,692 नए मामले दर्ज किए गये, जबकि महाराष्ट्र में 2,583 मामले दर्ज हुए।
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी
वहीं, विश्व स्तर पर भी कोरोना का सितम लगातार जारी है। दुनियाभर में अभी तक कोरोना के 229,769,623 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि अभी तक 4,711,712 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अमेरिका कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अमेरिका में कोरोना के अभी तक 43,078,445 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद ब्राजील, ब्रिटेन और रूस दूसरे, तसीरे और चौथे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications