मैं लॉकडाउन में 18-20 घंटे कुछ नहीं खाती थी, 40 किलो वजन घटाने पर रेमो डिसूजा की पत्नी

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने पूरा 40 किलो वजन कम किया है और नई तस्वीरों में लिजेल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं।

मुंबई, 21 सितंबर। फिल्म निर्माता और जाने-माने कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की तस्वीरें शेयर की हैं। अगर आपने उनकी पत्नी लिजेल को कुछ समय महीनों पहले देखा होगा तो यकीनन आप उन्हें इन तस्वीरों में पहचान नहीं पाओगे। जी हां, उनकी पत्नी लिजेल ने पूरा 40 किलो वजन कम किया है और नई तस्वीरों में लिजेल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों के साथ रेमो ने सेजल की वजन घटाने की यात्रा की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की है। कई हस्तियों ने भी रेमो के पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उनकी पत्नी लिजेल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है। वहीं, रेमो डिसूजा ने लिखा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।

40 किलो वजन कैसे कम किया, लिजेल ने किया खुलासा

40 किलो वजन कैसे कम किया, लिजेल ने किया खुलासा

खैर, अब लिजेल ने अपनी इस यात्रा का खुद खुलासा किया है। उन्होंने एक अखबार को दिये इंटरव्यू में बताया कि 40 किलो वजन कम करने में उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े। लिजेल ने कहा कि मैंने दिसंबर 2018 में अपना वजन कम करने की ठान ली थी। मैंन अपने ट्रेनर को इससे बारे में बताया और जनवरी 2019 से मैंने इसको लेकर नियमित अंतराल पर फास्ट रखना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं स्ट्रीट डांसर की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थी, इसलिए मैंने चलते-फिरते डाइटिंग शुरू कर दी और कार्बोहाइड्रेट लेना बंद कर किया।

पूरे दिन में केवल एक बार खाना खाती थी

पूरे दिन में केवल एक बार खाना खाती थी

मैं इस डाइट को 15 घंटों के लिए फॉलो किया और फिर इसे बढ़ाकर 16 घंटे कर दिया। पहले साल मैंने 15-20 किलो वजन कम किया। लिजेल ने कहा कि लॉकडाउन के समय मैंने फास्टिंग को 18-20 घंटे के लिए बढ़ा दिया। मैं पूरे दिन में केवल 1 बार खाना खाती थी। अब मुझमें बड़ा बदलाव दिखने लगा था, लोगों ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया था। कुछ लोग मुझे तरह तरह की बातें बताकर डराते भी थे।

वजन घटाने के लिए सर्जरी कराना चाहती थी

वजन घटाने के लिए सर्जरी कराना चाहती थी

लिजेल ने कहा कि वजन घटाने के लिए वह सर्जरी कराना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि ऐसा करने से उनका वजन दोबारा से बढ़ने लगेगा। इसलिए मैंने सर्जरी का ख्याल टाल दिया।

Recommended Video

    Remo D'Souza hospital से हुए डिस्‍चार्ज, Video share कर Fans को ऐसे कहा Thanks | वनइंडिया हिंदी
    रेमो और बच्चों ने दिया पूरा साथ

    रेमो और बच्चों ने दिया पूरा साथ

    लिजेल ने कहा कि 40 किलो वजन कम करने की यात्रा में उनके पति रेमो डिसूजा और उनके बच्चों ने उनका पूरा साथ दिया और इसलिए मैं ऐसा कर सकी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+