दुकान के सामने सुबह 5 बजे लगा दी कार, दुकानदार ने तीसरी बार जाकर देखा तो मरा मिला

दिल्ली: सोमवार को दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक 38 साल के युवक का शव कार के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस को शक है कि युवक की मौत दम घुटने के वजह से हुई होगी। युवक की पहचान रूपेश के रूप में हुई है जो एक टैक्सी सर्विस से जुड़ा था। वो सुबह 5 बजे वहां टैक्सी लेकर पहुंच गया था और दुकान के सामने कार पार्क कर दी।

38 Year Old Man Found Dead In Govindpuri Area of delhi.

जब दुकानदार ने कार हटाने को कहा तब कुछ ही देर में जाने की बात कही थी। दुकानदार फिर दोपहर 2 बजे में उसके पास गया और कार हटाने को कहा लेकिन रूपेश ने फिर कुछ ही देर में जाने की बात कही थी। दुकानदार फिर दोपहर 3 बजे पहुंचा तो रूपेश को अचेत पाकर पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस जब वहां पहुंची तब रूपेश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को कार से न कोई हथियार मिला है और रूपेश के शरीर पर किसी जख्म के निशान ही मिले। वहीं पुलिस को उसके मालिक से पता चला कि वो शराब भी पीता था। पुलिस को शक है कि युवक की मौत दम घुटने के वजह से हुई होगी। पिछले साल दिल्ली में ही इसी प्रकार कार के अंदर करीब 9 घंटे बंद हो जाने के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+