नजफगढ़: बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबारी में 36 साल के युवक की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में गुरुवार को एक बर्थडे पार्टी में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक बर्थडे पार्टी में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 36 साल के अनुज शर्मा अपने बड़े भाई प्रतीक शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में प्रतीक के 10-12 दोस्त भी इस पार्टी में आए थे। इस दौरान उन युवकों ने बहुत ज्यादा शराब पी ली और फिर हवा में फायरिंग भी करने लगे। इसी दौरान एक गोली अनुज शर्मा के सीने में जा लगी। अनुज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

firing

पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस भी मिले

ये पूरी घटना विश्वास पार्क में बिंदापुर इलाके की है। आपको बता दें कि अनुज शर्मा पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और घटना वाले दिन अपने बड़े भाई प्रतीक शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी का आयोजन आदर्श फार्महाउस पर किया गया था। इस पार्टी में प्रतीक के गेस्ट के तौर पर 10-12 लोग ऐसे शामिल हुए थे, जो शराब पीकर पार्टी में उत्पात मचाने लगे। इन लोगों ने फायरिंग भी की और तभी एक गोली अनुज को लग गई। पुलिस को घटनास्थल पर 7.65 mm के खाली कारतूस भी मिले थे। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नजफगढ़ में रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि नजफगढ़ में गोली मारकर हत्या करने की ये इस हफ्ते में दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को दो बाइकसवार हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के एक दिन पहले कापसहेड़ा बॉर्डर इलाके में बाइकसवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को ही गोली मार दी थी। यहां शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+